Wednesday, December 5, 2018

सलमान लगातार तीसरे साल सबसे ज्यादा कमाई करने वाले सेलेब, एक साल में 253 करोड़ कमाए

फोर्ब्स ने सबसे ज्यादा कमाई करने वाली इंडियन सेलिब्रिटीज की लिस्ट जारी की है। इसमें सलमान खान (52) लगातार तीसरे साल सबसे ज्यादा कमाई करने वाले सेलिब्रिटी हैं। सलमान ने 1 अक्टूबर 2017 से 30 सितंबर 2018 के बीच 253.25 करोड़ रुपए कमाए। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली 228.09 करोड़ रुपए की कमाई के साथ दूसरे नंबर पर हैं। अक्षय कुमार का तीसरा नंबर है। उनकी कमाई 185 करोड़ रुपए रही। चौथे नंबर पर दीपिका पादुकोण हैं जिनकी कमाई 112 करोड़ रुपए रही है। टॉप-5 में दीपिका इकलौती महिला हैं। महेंद्र सिंह धोनी 101.77 करोड़ रुपए की कमाई के साथ पांचवें नंबर पर हैं।

सलमान की कमाई में एक साल में 9% का इजाफा हुआ। वहीं, विराट कोहली की कमाई में 126% की बढ़ोतरी हुई। इसी तरह अक्षय कुमार की कमाई एक साल में 88%, दीपिका पादुकोण की 66% और महेंद्र सिंह धोनी की आमदनी 60% बढ़ी।

प्रियंका चोपड़ा की रैंक इस बार 42 पायदान फिसल गई। इस बार वो 49 वें नंबर पर रहीं। पिछले साल 7वां नंबर था। उनकी कमाई में भी तेज गिरावट आई है। एक साल में प्रियंका की इनकम 68 करोड़ रुपए से घटकर 18 करोड़ रुपए रह गई।

शाहरुख खान दूसरे नंबर से फिसलकर इस साल 13वें नंबर पर आ गए। उनकी कमाई सिर्फ 56 करोड़ रुपए रह गई। पिछले साल उन्होंने 170.50 करोड़ रुपए कमाए थे।

टॉप-100 में पवन इकलौते नेता
31 करोड़ रुपए की कमाई के साथ पवन कल्याण 24वें नंबर पर हैं। पवन तेलुगु फिल्मों के एक्टर रहे हैं। आंध्र प्रदेश में उन्होंने जन सेना पार्टी बनाई है। वे चिरंजीवी के छोटे भाई हैं।

लिस्ट में दो लेखक भी
अमिष त्रिपाठी और चेतन भगत ने भी इस लिस्ट में जगह बनाई है। टू स्टेट्स जैसी किताबों के लेखक चेतन 8.75 कराेड़ रुपए की कमाई के साथ 90वीं रैंक पर हैं। वहीं, 6.5 करोड़ रुपए की कमाई के साथ अमिष 95वें नंबर पर हैं। वे शिव ट्रियालॉजी के लेखक हैं।

एक ही परिवार से दो सेलेब भी लिस्ट में
इस लिस्ट में एक ही परिवार के दो लोगों ने भी जगह बनाई है। इनमें विराट कोहली-अनुष्का शर्मा, दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह, अमिताभ बच्चन-ऐश्वर्या राय बच्चन, करीना कपूर-सैफ अली खान, अनिल कपूर-सोनम कपूर शामिल हैं।

جونسون يتحدث اللغة اللاتينية عام 2007 لتشجيع الطلاب على دراستها

وكان الفيروس قد بدأ انتشاره في الصين، وسرعان ما انتشر في دول مثل كوريا الجنوبية وإيطاليا وإيران. ومؤخراً سجلت حالات إصابة في العديد من الد...